Hyundai कंपनी ने Exter SUV के CNG रेंज में नया EX वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत ₹7.50 लाख रखी गई है। यह मॉडल हुंडई की खास Hy-CNG डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बूट स्पेस को प्रभावित किए बिना बेहतर माइलेज देता है। तो आइये जानते है इसके बारे में डिटेल्स से।
Read More – Maruti की ये धांसू EV कार अगले महीने हो सकती है लॉन्च, मिलेगा 500km+ रेंज और प्रीमियम फीचर्स
Read More – 2025 Bajaj Pulsar NS200 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च! सिंगल ABS के साथ फिर मचाएगी धूम
Exter EX CNG
Hyundai Exter के CNG मॉडल्स में EX वेरिएंट सबसे अधिक किफायती ऑप्शन है। हालांकि कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मुकाबला Tata Punch डुअल CNG सिलेंडर से होगा।
Hyundai Exter CNG की कीमत
वेरिएंट | CNG कीमत (₹) | पेट्रोल कीमत (₹) | अंतर (₹) |
---|---|---|---|
Exter EX | 7,50,700 | 5,99,900 | 1,50,800 |
Exter S | 8,64,300 | 7,73,190 | 91,110 |
Exter S+ | 8,85,000 | 7,93,190 | 91,810 |
Exter SX | 9,33,400 | 8,31,200 | 1,02,200 |
Exter SX Knight Edition | 9,48,300 | 8,46,100 | 1,02,200 |
इंजन
अब बात करे इसके इंजन की तो Hyundai Exter CNG में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। CNG मोड में यह 69hp पावर और 95.2Nm टॉर्क पैदा करता है, जो पेट्रोल की तुलना में 14hp और 18.8Nm कम है। Hyundai के मुताबिक, Exter CNG 27.1km/kg का माइलेज देता है, जबकि पेट्रोल मोड में यह 19.4kmpl का माइलेज देता है।
Read More – Flipkart Sale: 4000 रूपये की बचत में खरीदें Oppo K12x 5G, फीचर्स भी हैं कमाल!
Read More – Maruti Suzuki Fronx की हाइब्रिड वेरिएंट जल्द होगी लॉन्च! जानें क्या होगा इसमें खास
फीचर्स और सेफ्टी
- H-शेप्ड LED टेल-लाइट्स
- कीलेस एंट्री
- 4.2-inch MID डिस्प्ले
- ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट
- फ्रंट पावर विंडोज
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- रियर पार्किंग सेंसर्स
- ABS with EBD
- 6 एयरबैग्स