बाइक लवर्स के लिए Yamaha ने एक बार फिर बाजी मार ली है! कंपनी ने भारत में 2025 Yamaha FZ-S FI का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल में कुछ स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स, डिज़ाइन बदलाव और BS6 OBD2B इमिशन नॉर्म्स को पूरा करने वाला इंजन दिया गया है। तो चलिए, डिटेल में जानते हैं कि नए FZ-S FI में क्या-क्या खास है!

Read More – Hyundai की भारत में जल्द लॉन्च होंगे 3 नए इलेक्ट्रिक कार, जानें डिटेल्स

Read More – 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: नए फीचर्स और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट के साथ हुआ लॉन्च

2025 Yamaha FZ-S FI

Yamaha ने FZ-S FI को 2025 के लिए अपडेट किया है, हालांकि इसमें बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। नए मॉडल में सिर्फ 4 नए कलर वेरिएंट्स और एक छोटा सा डिज़ाइन मॉडिफिकेशन किया गया है। साथ ही, इंजन को नए इमिशन नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया है।

नए कलर्स

  • मैट ब्लैक
  • आइस फ्लुओ-वर्मिलियन
  • मेटैलिक ग्रे
  • साइबर ग्रीन

डिज़ाइन

बात करे इसके डिज़ाइन की तो टर्न इंडिकेटर्स को हेडलाइट असेंबली से हटाकर टैंक पर शिफ्ट किया गया है। वही टैंक श्राउड्स पर लगा क्रोम फिनिश अब ग्लॉस ब्लैक में आएगा। इसके अलावा बाकी डिज़ाइन पहले जैसा ही है, जिसमें एग्रेसिव हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्पोर्टी सिल्हूट शामिल है।

इंजन

अब बात करे इसके इंजन की तो 2025 FZ-S FI का इंजन नए BS6 OBD2B इमिशन नॉर्म्स को फॉलो करता है, लेकिन परफॉर्मेंस फिगर्स पहले जैसे ही हैं। इसका 149cc सिंगल-सिलेंडर इंजन जो 12 bhp पावर और 13.3 Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। इसके अलावा, बाइक का वजन 137 kg है और इसमें 140-सेक्शन की फैट रियर टायर दी गई है।

Read More – Maruti Suzuki की इस साल लॉन्च होगी 2 नई हाइब्रिड SUVs, जानें डिटेल्स

Read More – चाहिए बढ़िया कैमरा फोन? आज ही देखें 15000 रुपए के अंदर मिल रहे इन ऑप्शंस को..

कीमत

2025 Yamaha FZ-S FI की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,34,800 है, जो पिछले वर्जन (Ver 4.0) से ₹3,600 ज्यादा है। हालांकि, Yamaha अभी भी पुराने FZ-FI (₹1,17,940) और FZ-S FI Hybrid (₹1,44,800) को सेल कर रही है।